HomeUttarakhandउत्तरकाशी : मिट्टी निकालते समय मलबे में दबीं 5 महिलाएं, एक की...

उत्तरकाशी : मिट्टी निकालते समय मलबे में दबीं 5 महिलाएं, एक की मौत

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां जिले की मोरी तहसील के फिताडी गांव मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं 30 वर्षीय सुरी पत्नी विद्वान सिंह, 33 वर्षीय कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह, 35 वर्षीय सुशीला पत्नी रणवीर सिंह, 26 वर्षीय विपिना पत्नी रामलाल, 45 वर्षीय राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह को मबले से निकाल लिया है। इनमें से गंभीर रुप से घायल एक महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते वक्त मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला सुरी की हादसे में मौत हो गई जबकि विपिना देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सुबह 7:30 बजे के करीब की है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : अब सहकारिता विभाग में कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments