HomeAccidentउत्तराखंड: ​आकाशीय बिजली गिरने से चरवाह घायल, दर्जन भर भेड़—बकरियां मरी

उत्तराखंड: ​आकाशीय बिजली गिरने से चरवाह घायल, दर्जन भर भेड़—बकरियां मरी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

गोपेश्वर। रुद्रनाथ ट्रेक पर पनार बुग्याल के समीप बग्वा बुग्याल के निकट आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों को चराने आया चरवाह गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं दर्जन भर बकरियां भी मर गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस रविवार को मंडल घाटी के ग्वाड़ गांव निवासी शिव सिंह बिष्ट अपनी भेड़-बकरियों के साथ बग्वा बुग्याल में था और कैंप लगाकर रह रहा था। शाम के समय अंधेरा होने से पहले वह निकट के एक पानी के स्रोत पर गया। इसी बीच अचानक बिजली गिर गई, जिसमें शिव सिंह बुरी तरह झुलस गया। उसने पाया कि उसकी बहुत सारी भेड़—बकरियां भी मर चुकी हैं।

किसी तरह घायल अवस्था में ही वह अपने कैंप तक पहुंचा और उसने मोबाइल से परिजनों को सूचना देनी चाही, लेकिन नेटवर्क नहीं होने से वह फोन नहीं कर पाया। जिसके बाद वह पूरी रात मोबाइल नेटवर्क आने के इंतजार में कैंप में ही दर्द से छटपटाता रहा। आज सोमवार सुबह जब नेटवर्क आया तो उसने परिजनों को मामले की सूचना फोन पर दी। जिसके बाद ग्रामीण और परिजन उसकी मदद को पहुंचे और उसे बड़ी मुश्किल से जिला अस्पताल गोपेश्वर ले गये, जहां चिकित्सक उसके उपचार में जुटे हुए हैं।

ज्ञात रहे कि इस सीजन में बड़ी संख्या में चरवाहे अपने भेड़—बकरियों को लेकर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चले जाते हैं। सालों से यह परंपरा चली आ रही है। इस दौरान चारवाहों के समक्ष जहां अपने भेड़—बकरियों को जंगली जीवों से बचाना एक चुनौती होती है, वहीं कई बार मौसम की मार से भी उनकी जान को खतरा उत्पन्न हो जाता है।

यह भी पढ़ें — भारी बारिश का अलर्ट : यहां प्रशासन ने ग्लेशियरों की ट्रैकिंग पर लगाई रोक

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments