HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: तेल भराने के लिए लगी होड़, जाम के हालात

Bageshwar News: तेल भराने के लिए लगी होड़, जाम के हालात

ADVERTISEMENTS

— कुछ पंपों में नियमित नहीं हो रही तेल की सप्लाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

नगर में एक बार फिर डीजल व पेट्रोल की किल्लत बढ़ती नजर आ रही है, क्योंकि यहां चंद पंपों में ही नियमित रूप से तेल पहुंच पा रहा है। कुछ पंपों में सुचारू रूप से तेल नहीं मिल पा रहा है। जिससे माल रोड स्थित पेट्रोल पंप में तेल भराने के लिए वाहनों का भारी जमावड़ा लग रहा है।

यहां माल रो, बिलौना, कांडाधार तथा द्यांगण के पंपों में तेल नहीं मिल पा रहा है। इस कारण माल रोड स्थित पंप में तेल भराने वालों की सुबह से लाइन लग रही है। वाहनों की आवक अधिक होने से यहां जाम की स्थिति पैदा omg हो रही है। गुरुवार को सुबह आठ बजे से ही जाम लगने लगा। लोगों ने प्रशासन से पंपों की जांच कर नियमित तेल मंगाने की मांग की है। साथ ही माल रोड में लगने वाले जाम से निजात दिलाने की भी मांग की है।

Click To Read :- साहस को सलाम: ‘रालमघाटी’ की 85 किमी पैदल यात्रा कर लौटे डा. मिराल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments