HomeBreaking Newsइसी सप्ताह हुई थी शादी, युवक ने जहर खा दे दी जान,...

इसी सप्ताह हुई थी शादी, युवक ने जहर खा दे दी जान, दो घरों में पसरा मातम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

मृतक का फाइल फोटो

यहां एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जंगल में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। युवक की इसी सप्ताह शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद दो घरों में मातम पसर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दु:खद घटना नैनीताल जनपद अंतर्गत कालाढूंगी में घटी है। बताया जा रहा है कि कालाढूंगी निवासी युवक नीरज बुर्लाकोटी उम्र 26 साल की गत 11 जून को गरमपानी से शादी हुई थी। आज सुबह नीरज कोटाबाग मोटर मार्ग से भीतर की ओर जंगल में गया और वहां उसने जहर खा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जहर खाने के बाद वह छटपटाता हुआ सड़क मार्ग तक भी पहुंचा।

जहां स्थानीय लोगों ने नीरज को सीएचसी कालाढूंगी भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने ऐसा कदम क्यों omg उठाया इसका समाचार लिखे जाने तक खुलासा नहीं हो पाया था। इस घटना से जहां युवक के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है, वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों में भी मातम पसर गया है। पुलिस ने फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं अल्मोड़ा तहसील के राजस्व क्षेत्र खूंट के ग्राम रौन डाल निवासी 24 साल की कोमल उर्फ कमला बिष्ट पत्नी किशन सिंह ने अपने कमरे में फांसी लगा जान दे दी। आज सुबह जब काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसके कमरे में गए। जहां उन्हें महिला का शव फांसी के फंदे में लटका मिला। बताया जा रहा है कि महिला की पांच माह पहले ही शादी हुई थी।

Click To Read :- साहस को सलाम: ‘रालमघाटी’ की 85 किमी पैदल यात्रा कर लौटे डा. मिराल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments