HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : साप्ताहिक योग शिविर शुरू, ट्रेनर संयोगिता सिंह करा रहीं योगाभ्यास

हल्द्वानी : साप्ताहिक योग शिविर शुरू, ट्रेनर संयोगिता सिंह करा रहीं योगाभ्यास

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS

अंतरष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बैडमिंटन हाल मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में आज बुधवार से साप्ताहिक योग शिविर शुरू हो गया है। यह 21 जून, 2022 तक जारी रहेगा।

शिविर का आयोजन प्रातः 07 से 08 बजे तक साप्ताह भर किया जायेगा। योग सप्ताह कार्यक्रम के प्रथम दिवस में शहर के 60 प्रतिभागियों व सीआरपीएफ सेंटर, काठगोदाम से 30 जवानों ने प्रतिभाग किया। योग सत्र का संचालन योग ट्रेनर संयोगिता सिंह द्वारा किया गया।

उन्होंने बताया कि योग के मुख्य चार प्रकार हैं। राज योग, कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग। साथ ही प्रतिभागियों को इसके महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय मे योग हमारे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। योग के माध्यम से आत्मिक संतुष्टि, शांति और ऊर्जावान चेतना की अनुभूति प्राप्त होती है, जिससे हमारा जीवन तनाव मुक्त तथा हर दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता है। हमारे देश की ऋषि परंपरा योग को आज विश्व भी अपना रहा है।

कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी नैनीताल डॉ. एमएस गुंजियाल ने बताया कि योग के अभ्यास से सामाजिक तथा व्यक्तिगत आचरण में सुधार आता है, शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त के भली-भांति संचार होने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। इंद्रियां संयमित होती हैं तथा मन को शांति एवं पवित्रता मिलती है। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में योगा साप्ताहिक कार्यक्रम में आकर लाभ उठाएं व स्वास्थ्य को नीरोगी रखें। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप मेहरा, नोडल अधिकारी हल्द्वानी डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. राजेश त्रिपाठी, डॉ. ज्योत्स्ना कुनियाल, डॉ. रोली जोशी, फार्मासिस्ट कंचन, मनोज बिष्ट, सोनू, संदीप कुमार उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments