HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी में पकड़ा गया 12 लाख से अधिक का अवैध लीसा, चालक...

हल्द्वानी में पकड़ा गया 12 लाख से अधिक का अवैध लीसा, चालक गिरफ्तार

हल्द्वानी अपडेट। हल्द्वानी में तराई केंद्रीय वन विभाग की एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है, यहां मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने अवैध लीसे से भरे ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। अवैध लीसे की खेप को उत्तर प्रदेश की ओर ले जाने का प्लान था। लेकिन इससे पहले ही एसओजी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी के जज फॉर्म के पास से वाहन चालक समेत ट्रक को पकड़ लिया।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी में पकड़ा गया 12 लाख से अधिक का अवैध लीसा

Advertisement

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सूचना मिली कि पहाड़ से एक कैंटर ने बिरोजा (लीसा) की खेप उत्तर प्रदेश में कहीं सप्लाई होने वाली है जिस पर टीम ने जाल फैलाकर के कैंटर को जज फार्म के पास पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। ड्राइवर की पूछताछ में उसने बताया कि इस कैंटर में 700 कनस्तर बिरोजा था जिसे वन विभाग की टीम एसओजी कार्यालय लेकर गई।

वन विभाग एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी ने बताया कि लीसा को रानीखेत से लाया जा रहा था, मुखबिर की सूचना पर पूरी कार्रवाई की गई है जहां ट्रक में करीब सात सौ टिन लीसा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 12 लाख से अधिक की बताई जा रही है।

उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल की प्रवेश परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments