HomeUttarakhandAlmoraकैंची धाम मेला को लेकर नया ट्रैफिक प्लान लागू, रूट डायवर्जन, पढ़िये...

कैंची धाम मेला को लेकर नया ट्रैफिक प्लान लागू, रूट डायवर्जन, पढ़िये ख़बर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

14 व 15 जून को होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध कैंची मेला 2022 को लेकर मेला अवधि हेतु नया ट्रैफिक प्लान निर्धारित किया गया है। कैंची धाम मेला के अवसर पर लागू यातायात प्लान के तहत रूट डायवर्जन इस प्रकार किया गया है —

⏩ हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन 14 जून, 2022 की सायं 05 बजे से खुटानी मोड़ भीमताल से, पदमपुरी–पोखरा-कशियालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल होते हुए क्वारब को डायवर्ट किये जायेंगे ।

⏩ नैनीताल से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन/यात्री वाहन/ प्राइवेट वाहन 14 जून, 2022 की सायं 05 बजे से भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान क्वारब को डायवर्ट किये जायेंगे।

⏩ अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन 14 जून, 2022 की सायं 05 बजे से क्वारब पुल से मोना –ल्वेशाल-शीतला-पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से भीमताल की ओर डायवर्ट किया जायेंगे।

⏩ रानीखेत से आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन 14 जून की सायं 05 बजे से खैरना पुल से क्वारब होते हुए मोना-ल्वेशाल-पदमपुरी से खुटानी बैण्ड से भीमताल को डायवर्ट किया जायेंगे।

⏩ भवाली की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन जंग्लात बैरियर से आगे नहीं जायेंगे। इस बैरियर पर (टैक्सी व बस) शटल सेवा भी रोककर वापस भेजी जायेगी।

⏩ हल्द्वानी, नैनीताल की ओर से निजी वाहनों से आने वाले श्रृद्धालुओं को पहले चरण में सिद्धि रेस्टोरेंट तक भेजा जायेगा। जहां से हरतपा रोड व भवाली की ओर एकतरफा पार्किंग की जायेगी। द्वितीय चरण में इस स्थान में दबाव बढ़ने पर समस्त निजी वाहनों को भवाली में पार्क कर शटल सेवा से भेजा जायेगा।

⏩ भवाली की तरफ से कैंची धाम जाने वाले शटल सेवा जंग्लात खण्डहर पर सवारी उतारकर वापस भवाली को आयेंगे। इसी प्रकार खैरना से कैंची की ओर आने वाले दर्शनार्थी शटल सेवा से पनीराम ढाबे तक आयेंगे तथा यात्रीयो को उतारकर वापस चले जायेंगे।

⏩ खैरना से कैंची धाम आने वाले दर्शनार्थी/यात्री वाहन, खैरना में पेट्रोल पम्प के आगे खाली जगह पर ही अपने वाहन पार्क करेंगे तथा शटल सेवा से पनीराम ढाबे तक आयेंगे और शटल सेवा से ही वापस जायेंगे।

⏩ सेना के वाहनों के आवागमन को उक्त तिथि में परिवहन स्थगित किये जाने हेतु अनुरोध किया जा रहा है।

बाबा नीब करौली की महाराज की बरसती है कृपा

कहा जाता है कि कैंची धाम में आज भी बाबा नीब करौली महाराज की कृपा बरसती है। यहां सच्चे मन से आने वाले लोगों की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इतिहासिक तथ्यों के अनुसार वर्ष 1964 में बाबा नीब करौली महाराज ने यहां हनुमान मंदिर की स्थापना की थी। जिसके बाद प्रतिवर्ष 15 जून को कैंची धाम में मेला लगता रहा है। मेले में देश-विदेश से हजारों भक्त पहुंचते हैं। लगभग दो माह पूर्व से मेले की तैयारियां हो जाती हैं। 14 व 15 जून को यहां लाखों की संख्या में भक्तगण देश—विदेश से पहुंचते हैं।

उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल की प्रवेश परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments