HomeUttarakhandNainitalरुद्रपुर : बच्ची का अपहरण कर 15 लाख की फिरौती मांगने वाले...

रुद्रपुर : बच्ची का अपहरण कर 15 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। 4 साल की मासूम का अपहरण कर 15 लाख की फिरौती मांगने वालों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से मासूम बच्ची को आजाद करा लिया है। पुलिस ने मामले में 01 महिला सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

15 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार

पुलिस को बच्ची के अपहरण की सूचना 11 जून की रात्रि में दी गयी थी। जिस पर कोतवाली रुद्रपुर द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए खुलासे के लिए आधा दर्जन टीमें गठित की थी। बच्ची को सकुशल वापस करने हेतु अपहरणकर्ताओं ने 15 लाख की फिरौती मांगी थी व पुलिस को सूचना ना देने की भी धमकी दी थी।

गठित टीम द्वारा अभियुक्तगण द्वारा मांगी गयी फिरौती की रकम को देते समय संजय वन टांडा हल्द्वानी रोड पर अभियुक्त शफी अहमद, शाहरुख उर्फ सलमान व फिरोज मलिक को फिरौती के 40 हजार रुपये, 03 मोबाइल फोन, 02 अदद तमंचे, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मो.सा. नं. UKOGAR-2287 सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों की निशादेही पर अपहृता को अभियुक्ता छोटी पत्नी नासिर अहमद निवासी काबुल गेट इन्द्रानगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल से मासूम बच्ची को सकुशल बरामद किया गया।

बच्ची के परिजनों व जनता ने उधम सिंह नगर पुलिस व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। एसएसपी ने बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चुंगल से सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को ₹10000 का इनाम घोषित कर पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया।

Neem Karoli Baba – यहां आने से बदल गई बड़े बड़ों की किस्मत, जानें बाबा के चमत्कार 👇👇

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments