यहां स्कूटी रपटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार देर शाम नगर की तरफ जा रहे भागीरथी निवासी धीरज सिंह पुत्र आनंद सिंह की स्कूटी एकाएक रपट गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डा. नसीम ने बताया कि घायल के चेहरे और सिर पर चोट है और उसका उपचार चल रहा है। इधर जिला अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।