HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 2022 के चुनाव मैदान में सिर्फ भाजपा व आप— मोहनिया,...

अल्मोड़ा : 2022 के चुनाव मैदान में सिर्फ भाजपा व आप— मोहनिया, प्रदेश प्रभारी की अल्मोड़ा में प्रेसवार्ता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी वर्ष—2022 के चुनाव में पूरे दमखम से मैदान में उतरेगी और इसके लिए कमर कस ली है। यह बात आप के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कही। श्री मोहनिया यहां पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आने वाला चुनाव मैदान में मुख्य रूप से भाजपा व आप ही होंगे।
आप के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे दिनेश मोहनिया ने आप की भावी रणनीति पर वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस से उत्तराखंड की जनता आजिज आ चुकी है और जनता अब तीसरा ठोस राजनैतिक विकल्प चाह रही है। उन्होंने कहा कि आप ने उत्तराखंड में चुनाव मैदान में उतरने के लिए ठोस निर्णय लिया है और कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में उत्तराखंड में 10,872 बूथ प्रभारी बनाने का लक्ष्य रखा है और इनमें से 4500 बूथ प्रभारियों की नियुक्ति हो चुकी है। हर बूथ पर एक प्रभारी के साथ 10 सदस्यों की टीम रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में चुनाव लड़ा जाएगा। श्री मोहनिया ने इस बात को जोर देकर कहा कि वर्ष 2022 का चुनाव भाजपा व आम आदमी पार्टी के बीच होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आप ने सर्वे किया है। जिसके अनुसार आने वाले चुनाव में भाजपा—आप ही मुख्य रूप से चुनाव मैदान में रह पाएंगे, क्योंकि कांग्रेस के पास महज 11 विधायक हैं और इनके बाद भी कांंग्रेस आठ धड़ों में बंट चुकी है। दस सदस्य बनेंगे। 11 विधायक हैं कांग्रेस के पास। उसमें भी। उन्होंने कहा उत्तराखंड में आप तीसरा सशक्त राजनैतिक विकल्प देगी। यह भी बताया कि उनके अल्मोड़ा दौरे के दौरान आज अल्मोड़ा में 30 नये लोग आप से जुड़े हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसएस कलेर, कुमायूं संगठन मंत्री अमित जोशी, ​जीतू फुलारा, चंद्रशेखर जोशी, एनएल साह, वैभव जोशी, नीलम डांगी, अखिलेश टम्टा, जगदीश जोशी, नंदन मेहरा समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसके बाद श्री मोहनिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें पार्टी गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए जिले के सभी विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने—अपने क्षेत्र में गावं—मोहल्ले से अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और बूथ प्रभारियों की नियुक्ति के प्रयास तेज करें। बैठक में उक्त के अलावा मंजू चिलवाल, शिव कुमार, विनीत किशोर, नवीन चंद्र आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments