HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किशन सिंह अधिकारी का निधन, शव यात्रा कल

अल्मोड़ा : सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किशन सिंह अधिकारी का निधन, शव यात्रा कल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सुबह 08 बजे विश्वनाथ घाट को निकलेगी अंतिम यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां नृसिंहबाड़ी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किशन सिंह अधिकारी का 82 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी शव यात्रा नृसिंहबाड़ी से विश्वनाथ घाट के लिए प्रात: 08 बजे प्रस्थान करेगी।

वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने आज अपने आवास में दोपहर के वक्त अंतिम सांस ली। उल्लेखनीय है कि किशन सिंह अधिकारी अपने शिक्षा विभाग की सेवाकाल के दौरान कुमाऊं व गढ़वाल जनपद के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रहे थे। वर्ष 1998 में चमोली के इंटर कालेज से वह सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी चंद्रा अधिकारी सहित भाई—भतीजे—भतीजियों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। स्व. अधिकारी की अपनी कोई संतान नहीं थी, लेकिन उनके भाई के बच्चों ने अपनी सेवा की बदौलत कभी उन्हें इसकी कमी महसूस नहीं होने दी। अंतिम समय में भी उन्होंने अपने भतीजे राजेश अधिकारी की गोद में ही आंखरी सांस ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments