HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : उप निर्वाचन की समय सारणी जारी, ये रहेगा कार्यक्रम

रुद्रपुर : उप निर्वाचन की समय सारणी जारी, ये रहेगा कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रुद्रपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) युगल किशोर पन्त ने जनपद में रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के पदों पर उप निर्वाचन हेतु समय सारणी निर्धारित किया है।

उन्होंने बताया कि 13 व 14 जून 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किये जायेगें, 15 जून को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी। उन्होंने बताया कि 16 जून 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक नाम वापसी, 17 जून 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन किये जायेगें, 27 जून 2022 को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान किये जायेगें एवं 29 जून 2022 को पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।

काशीपुर के पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूट

उन्होंने बताया कि प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत व सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने व नाम वापसी एवं निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय (विकास खण्ड) पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सदस्य जिला पंचायत के पदों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने व नाम वापसी तथा निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य जिला पंचायत मुख्यालय पर किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि उप निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मतदाताओं को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा।

कौन बनेगा अगला राष्ट्रपति – 15 जून को होगी अधिसूचना जारी, समझे राष्ट्रपति चुनाव में वोटों का गणित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments