HomeUttarakhandAlmoraसुनीता सन सिटी सेंटर में श्री राम चरित्र मानस पाठ, भंडारा, श्रद्धालुजनों...

सुनीता सन सिटी सेंटर में श्री राम चरित्र मानस पाठ, भंडारा, श्रद्धालुजनों ने की शिरकत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्ट, अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी जगदीश वर्मा व उनकी पत्नी सुनीता वर्मा ने गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर यहां सुनीता सन सिटी सेंटर, माल रोड अल्मोड़ा में श्री राम चरित्र मानस का पाठ, हवन व भंडारे का आयोजन किया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में वर्मा परिवार ने देवी भागवत का आयोजन करवाया था। परिजनों का कहना है कि इसके बाद से देवी मां की असीम कृपा उनके परिवार पर हुई और उन्होंने व्यापार व व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त की। जिसकी प्रेरणा से उन्होंने आज बृहस्पतिवार को श्रीराम चरित्र मानस पाठ कराया। मानस पाठ आचार्य रमेश चंद्र तिवारी, डॉ. गिरीश चंद्र जोशी, लोकमणी गुरूरानी, कुंवर नंदन जोशी व सुरेश चंद्र पांडे आदि विद्वजनों ने संपन्न कराया। भंडारे व रामचरित्र मानस पाठ के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों ने शिरकत की। इस मौके पर जगदीश वर्मा के पुत्र अरूण वर्मा व अमित वर्मा सपत्नीक व परिजनों के मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर के तमाम गणमान्य जनों ने शिरकत की।

15 जून को लगने वाले कैंची धाम मेले को लेकर रूट डायवर्ट प्लान जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments