हल्द्वानी : 15 जून को लगने वाले कैंची धाम मेले को लेकर रूट डायवर्ट प्लान जारी

0
हल्द्वानी : अवकाश के चलते भवाली-कैंचीधाम रूट पर यह ट्रैफिक प्लान लागू
Kainchi Dham

हल्द्वानी। हर वर्ष विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेला (Kainchi Dham Mela) स्थापना दिवस 15 जून को मनाया जाता है। कोरोना के कारण ये पिछले दो वर्षोँ बाद बिना किसी प्रतिबंध के आयोजित होने जा रहा है। लिहाजा 15 जून को रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यात्रा व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी रूट डायवर्ट किए गए हैं। Kainchi Dham Baba


ADVERTISEMENTS

15 जून को Kainchi Dham Mela,रूट डायवर्ट प्लान जारी

➡️ 15 जून को हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी व निजी वाहन सुबह 5 बजे से खुटानी मोड़, पदमपुरी-पोखरा-कशियालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल होते हुए क्वारब से अल्मोड़ा को भेजा जायेगा। Baba Neem Karoli Ashram

➡️ नैनीताल से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ जाने वाले भारी, यात्री व निजी वाहन भवाली-रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान क्वारब से आगे निकलेंगे।

➡️ अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले सभी वाहन सुबह पांच बजे से क्वारब पुल से मोना-ल्वेशाल-शीतला पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से भीमताल की ओर जाएंगे।

➡️ रानीखेत से आने वाले भारी व यात्री वाहन खैरना पुल से क्वारब होते हुए मोना-ल्वेशाल पदमपुरी से खुटानी बैंड से भीमताल की ओर जाएंगे।

➡️ भवाली की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन जंगलात बैरियर से आगे नहीं जाएंगे। इस बैरियर पर (टैक्सी व बस) शटल सेवा भी रोककर वापस भेजी जाएगी।

➡️ भवाली की तरफ से कैंची धाम जाने वाले शटल सेवा जंगलात खंडहर पर सवारी उतारकर वापस भवाली जाएंगे। इसी प्रकार खैरना से कैंची की ओर आने वाले दर्शनार्थी शटल सेवा से पनीराम ढाबे पर यात्रियों को उतारकर वापस जाएंगे। Kainchi Dham

➡️ खैरना से कैंची धाम आने वाले दर्शनार्थी, यात्री, खैरना में पेट्रोल पंप के आगे खाली जगह पर ही अपने वाहन पार्क करेंगे और वहां से पनिराम ढाबे तक शटल सेवा से जाएंगे।

➡️ भवाली के पालिका मैदान में वाहनों की पार्किंग की जाएगी व यहीं से शटल सेवा चलाई जाएगी। Kainchi Dham Baba Neem Karoli Ashram

UKSSSC Admit Card 2022 : UKSSSC ने किए इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी

ADVERTISEMENTS