HomeBreaking NewsUttarakhand : शासन ने जारी की शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सूची, देखिये पूरी...

Uttarakhand : शासन ने जारी की शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सूची, देखिये पूरी List

ADVERTISEMENTS

जानिये आपके जनपद के किनको कहां मिली प्रतिनियुक्त

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

राज्य परियोजना कार्यालय देहरादून ने समग्र शिक्षा के तहत हुई काउंसिलिंग के बाद 80 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सूची जारी कर दी है। आदेश में यह भी कहा गया कि यह प्रतिनियुक्ति नितांत अस्थायी है और किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त भी की जा सकती है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखंड देहरादून बंशीधर तिवारी ने जारी आदेश में बताया कि “उत्तराखण्ड सभी के लिए शिक्षा परिषद” में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत राज्य परियोजना कार्यालय देहरादून एवं जिला परियोजना कार्यालयों में निम्नांकित शिक्षकों को उनके द्वारा अर्जित शैक्षिक गुणांकों एवं काउन्सिलिंग में स्वयं के द्वारा चयनित विकल्प के आधार पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्षों के लिए अथवा परियोजना समाप्ति, जो भी पहले हो, की अवधि के लिये स्तम्भ-4 में अंकित कार्यालय में समन्वयक, वेतनमान रू0 47600-151100, वेतन लेवल 8 के पद पर प्रतिनियुक्ति प्रदान की जाती है। कार्यों के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर प्रतिनियुक्ति अवधि आवश्यकतानुसार विस्तारित अथवा समाप्त की जा सकती है। प्रतिनियुक्ति अवधि में राज्य सरकार के शासनादेश को प्रभावी कर नियम निर्धारित कर दिए गये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments