HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कुलपति ने बटन दबाकर परीक्षा परिणाम किए आनलाइन

Almora News: कुलपति ने बटन दबाकर परीक्षा परिणाम किए आनलाइन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वर्तमान समय में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा संचालित परीक्षाओं के परिणाम निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से आनलाइन बटन दबाकर परिणामों को हरी ​झंडी दी।

विश्वविद्यालय मुख्यालय में कुलपति प्रो. भंडारी ने एमएससी रिमोट सेंसिंग एवं कंप्यूटर साइंस तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों को ऑनलाइन कर विवि के परिणामों का सिलसिला शुरू किया। उन्होंने बताया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की विभिन्न परीक्षाओं के अंकपत्र मूल रूप में भी तैयार हो चुके हैं, जिन्हें विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने परीक्षा अनुभाग एवं केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र के कार्यों की सराहना की और कहा कि विद्यार्थी अपने परिणामों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सुशील कुमार जोशी ने विभिन्न कक्षाओं के परिणामों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में ओपन करने एवं अधिष्ठाता परीक्षा प्रो गिरीश चन्द्र साह ने विभिन्न कक्षाओं की परीक्षा कॉपियों को मूल्यांकन कार्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments