HomeUttarakhandBageshwarपरीक्षा में असफल हुए छात्र ने लगाई फांसी, घर के नजदीक ही...

परीक्षा में असफल हुए छात्र ने लगाई फांसी, घर के नजदीक ही पेड़ से लटका मिला शव

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

⏩ हल्द्वानी के एचएन इंटर कालेज से दी थी 12 वीं की परीक्षा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम जहां कई घरों में खुशीयां लेकर आया, वहीं परीक्षा में असफल होने पर इंटरमीडिएट के एक छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया है। यहां कपकोट में कक्षा 12 के छात्र ने परीक्षा में असफल होने पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के नजदीक ही एक पेड़ पर लटका मिला।

हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी

कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरबलड़ा निवासी 17 वर्षीय मनोज दानू पुत्र हीरा सिंह दानू ने इस साल हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा दी थी। छु्ट्टी होने के कारण वह इन दिनों अपने मामा प्रकाश सिंह दानू निवासी उगिंया धूर आया था। सोमवार को इंटर बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हुए, लेकिन वह असफल हो गया। रिजल्ट आने के बाद कमरे में जाकर गुमसुम होकर बैठ गया। हांलाकि मामा व परिजनों ने उसे ढांढस भी बंधाया। इसके बाद वह सो गया।

आज मंगलवार की सुबह वह उठा और जंगल की ओर चला गया। जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने घर से महज 100 मीटर दूरी पर एक पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के मामा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि मामले की जांच एसआई विवेक भट्ट कर रहे हैं। शव का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सूचना मिलने पर मृतक के पिता पंजाब से रवाना हो गए हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Almora : गहरी खाई में गिरी कार, 01 की मौत, दस वर्षीय मासूम सहित 02 गम्भीर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments