HomeUttarakhandAlmoraस्वागतम, आईजी रौतेला : पुलिस को आधुनिक बनाना प्राथमिकता, नशे के कारोबार...

स्वागतम, आईजी रौतेला : पुलिस को आधुनिक बनाना प्राथमिकता, नशे के कारोबार पर करेंगे प्रहार, चीन सीमा पर विशेष सतर्कता की जरूरत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नैनीताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के नव नियुक्त आई.जी. अजय रौतेला ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार तथा नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार करने की रहेगी। आईजी रौतेला ने कहा कि नेपाल व चीन सीमा पर खूफिया तंत्र को आधुनिक बनाने के ​साथ ही पुलिस को मुस्तैद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में परिस्थितियों में बहुत तेजी से बदलाव आये हैं। आज सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन, मॉस्क अनिवार्यता, क्वारंटीन आदि कार्यों की जिम्मेदारी भी पुलिस पर है। कोरोना से निपटना पुलिस के लिए ​भी किसी चुनौती से कम नही है। नैनीताल के मल्लीताल स्थित पुलिस उप निरीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में रौतेला ने चीन के साथ बढ़ रहे तनाव का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बीच सीमाओं पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी कर लगातार जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। आईजी रौतेला ने कहा कि अनलॉक तक लगातार लौट रहे प्रवासियों के पहुंचने से पर्वतीय क्षेत्रों में क्राइम रेट बढ़ सकता है। इस पर नियंत्रण को लेकर विशेष टीम गठित की जाएगी। आईजी रौतेला के अनुसार पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर कवायद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के मुख्यालयों में उन्होंने आवश्यक दिशा—निर्देश दिए हैं। कुमाऊं मंडल की पुलिस को चुस्त—दुरूस्त रखने के हर प्रभावी कदम उठाये जाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments