HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह का निधन,...

अल्मोड़ा : व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह का निधन, शोक सभा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

व्यापार मंडल द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम लाल साह का 76 साल की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। गत दिवस हल्द्वानी में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह चार धाम की यात्रा कर वापस लौटे थे।

यहां हुई सार्वजनिक शोक सभा में मृतक की आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्याम लाल साह का जन्म 5 जुलाई 1946 को हुआ था। उन्हें व्यापार भूषण पद से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में अल्मोड़ा जिला व्यापार मंडल को काफी मजबूत किया। शोक सभा में पूर्व नगर, जिला अध्यक्ष सूरज साह, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुररानी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुमताज कश्मीरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रवाल, पूर्व सचिव दीप जोशी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, जोगिंदर निरंकारी, गिरीश धवन, राजीव अग्रवाल टीटू, ज्योति कपूर, एजाज अहमद, अभय साह, अंकुर वोहरा, चेतन कपूर, सोनू कपूर, भुवन वर्मा, दीपक नायक, दिनेश मठपाल, कैलाश गुररानी, दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलखवाल, तरुण धवन, पप्पू कपूर, आशीष कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, दीपक कपूर, सुनील अग्रवाल, राजेश, सुरेश उपाध्याय, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रीतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, गीता मेहरा, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जोन आदि व्यापारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments