HomeAccidentउत्तराखंड : यहां गहरी खाई में जा गिरी पर्यटकों की कार, युवक...

उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में जा गिरी पर्यटकों की कार, युवक की मौत, युवती गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

दिल्ली से आये पर्यटकों की कार मसूरी के हाथीपांव मार्ग पर लंबीधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि युवती को गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के गांधी पार्क न्यू गोविंदपुरा कृष्णा नगर दिल्ली निवासी रजत सचदेवा पुत्र मनोज कुमार सचदेवा अपनी दोस्त सिमरन भारद्वाज पुत्री राहुल भारद्वाज निवासी लक्ष्मण पार्क कृष्णा नगर दिल्ली के साथ निजी कार से मसूरी घूमने आये थे। आज सुबह जॉर्ज एवरेस्ट से घूम कर यह लोग वापस देहरादून लौट रहे थे। इस बीच अचानक हाथीपांव रोड लंबी धार के पास कार अनियंत्रित हो गई और करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ​अभियान चलाया गया। टीम ने गहरी खाई से घायल युवती को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और मसूरी उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जबकि उसके दोस्त रजत सचदेवा की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवती की हालत भी गम्भीर बनी हुई है। मृतक व घायल के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments