HomeUttarakhandAlmoraSBI फाउंडेशन और संजीवनी संस्था ने किया पौधारोपण, सैकड़ों फलदार पौधों का...

SBI फाउंडेशन और संजीवनी संस्था ने किया पौधारोपण, सैकड़ों फलदार पौधों का रोपण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एसबीआई फाउंडेशन मुम्बई और संजीवनी संस्था रानीखेत द्वारा संचालित परियोजना एसबीआई ग्राम सेवा के अंतर्गत ग्राम ठाडीधार नैल में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों द्वारा अपनी भूमि पर 01 हजार फलदार पौधे लगाने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम में जिस क्षेत्र में पौधारोपण, तारबाड़ और पौधो के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जानी है, वहां पर 100 पौधे माल्टा, कागजी नींबू और आम्ला के लगाए गये। जिसमें महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और युवाओं द्वारा सहयोग दिया गया। इसके बाद ग्राम नैल के स्कूल परिसर मे भी पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण दिवस के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और हम, पौधारोपण को लेकर जिम्मेदारी, वनों के प्रति सजगता आदि विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में संजीवनी संस्था रानीखेत से डॉ. केएस रावत, हेम चंद्र सिंह, ग्राम कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह, चंदन सिंह, महिला मंगल के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान रचना देवी और युवाओं द्वारा सहयोग दिया गया गया। सभी ग्रामीणों द्वारा इस कार्यक्रम हेतु एसबीआई फाउंडेशन और संजीवनी संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments