HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : प्रसिद्ध हैड़ाखान आश्रम के कैंटीन कुक ने फांसी लगा दे...

रानीखेत : प्रसिद्ध हैड़ाखान आश्रम के कैंटीन कुक ने फांसी लगा दे दी जान, हड़कंप, कुछ माह पूर्व ही हुआ था विवाह

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रानीखेत। यहां चिलियानौला स्थित हैड़ाखान कैंटीन कुक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने कमरे में एक फंदे पर लटका मिला। आश्रम की एम्बूलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से हैड़ाखान आश्रम संचालकों, अस्तपाल स्टॉफ में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां चिलियानौला स्थित प्रसिद्ध हैड़ाखान आश्रम की कैंटीन में कार्यरत गोविंद सिंह उम्र 28, पुत्र पान सिंह निवासी चौकुनी, ताड़ीखेत आज जब काफी देर से दिखाई नही दिया तो उसकी ढूंढ—खोज शुरू हुई। इस बीच किसी स्टॉफ वाले ने उसके कमरे के भीतर खिड़की से झांक कर देखा तो पाया कि वह एक फंदे के सहारे झूल रहा है। ​यह घटना तकरीबन दोपहर 12.30 बजे की है। घटना के समय उसकी पत्नी भी घर पर नही थी। वह कहीं किसी प्रशिक्षण के सिलसिले में गई थी। आनन—फानन में पुलिस को फोन किया गया और तमाम लोग पीछे की तरफ रसोई वाले रास्ते से भीतर दाखिल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसे फंदे से निकाला गया तब उसकी कुछ सांस चल रही थी। जिसके बाद स्टॉफ द्वारा हैड़ाखान आश्रम की ही एम्बूलेंस से उसे गोविन्द सिंह माहरा चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया। जहां चिकित्सीय जांच के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि गोविंद सिंह का विवाह हाल में ही मार्च माह में हुआ था। उसका ससुराल ग्राम बघाण, चिलियानौला में ही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मौके पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई बसंती आर्या, कानि योगेंद्र आदि अस्पताल परिसर में मौजूद थे। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से किसी किस्म का कोई सोसाइट नोट बरामद नही हुआ है। मौत के कारणों का जांच के बाद भी कुछ पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments