HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : नैनीताल जेल में बंद युवक की संदिग्ध हालत में मौत,...

हल्द्वानी : नैनीताल जेल में बंद युवक की संदिग्ध हालत में मौत, शरीर पर चोट के निशान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। नैनीताल जेल में बंद युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। स्वजनों ने जेल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

किदवईनगर बनभूलपुरा निवासी 32 वर्षीय फैसल पुत्र मस्तान एक साल पहले स्मैक तस्करी के मामले में नैनीताल जेल गया था। सात माह पहले स्वजन जमानत कराकर उसे बाहर ले आए। मृतक के ससुर नफीस अहमद ने बताया जेल से बाहर आने के बाद फैसल ने स्मैक का नशा करना शुरू कर दिया।

27 मई को फैसल के कहने पर वह उसकी जमानत तुड़वाकर दोबारा जेल में छोड़ आए। मंगलवार को जेल प्रशासन ने सूचना दी कि फैसल की तबीयत खराब है और उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया है। नफीस का आरोप है कि जेल में उनके दामाद को बेरहमी से पीटा गया।

उसके शरीर में चोट के निशान हैं। कपड़े भी खून से सने थे। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे फैसल की मौत हो गई। मगर जेल प्रशासन ने उन्हें ढाई बजे सूचना दी। इधर, इस संबंध में जेलर से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

जेल में बंद युवक की मौत के बाद स्वजनों में भारी आक्रोश है। नफीस अहमद ने बताया कि इस मामले में एसएसपी पंकज भट्ट से मुलाकात की जाएगी। जेल प्रशासन के खिलाफ नैनीताल थाने में तहरीर दी जाएगी।

पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध धरोहर ‘फूलों की घाटी’ | Valley of Flowers

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments