HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सीएम की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

Bageshwar News: सीएम की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। खुशी में झूमते हुए कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे के पास जमा हुए। यहां आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

उन्होंने कहा कि ऊर्जावान सीएम ने छह महीने जो काम किया। इससे लोग खुश हैं। अब राज्य का विकास और तेजी से होगा। इस दौरान मनोज ओली, मनीष पांडे, धीरेंद्र परिहार, आदर्श कठायत, योगेश परिहार आदि मौजूद थे। उधर गरुड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृतव में कार्यकताओं ने मिष्ठान वितरण किया। बिष्ट ने कहा कि धामी पर लोगों ने उनकी कार्यशैली पर भरोसा किया है। खुशी मनाने वालों में जिपं सदस्य जनार्जन लोहुमी, घनश्याम जोशी, जगदीश आर्य, चंदन बोरा, हरीश रावत, दयाकृष्ण जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, मंगल राणा, दीपक खुल्बे आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments