अल्मोड़ा : अखिलेश बने आप के उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ कार्यकर्ता अखिलेश टम्टा को आप का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनको यह पद मिलने पर पार्टी…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ कार्यकर्ता अखिलेश टम्टा को आप का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनको यह पद मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

अखिलेश को उत्तराखंड आप प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली, प्रदेश संगठन संयोजक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी के द्वारा देहरादून में की गई। इधर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अखिलेश ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उनको वह पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभायेंगे। हर्ष जताने वालों में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मनोज गुप्ता, दानिश कुरैशी, एनएल साह, जगमोहन फर्त्याल, नवीन चंद्र आर्य, देव सिंह, अरुण तिवारी, दिनेश कुमार, सोहित भट्ट, मुमताज खान, भावना जोशी, ममता कपूर, मीरा जीना, अफसान खान, दीपक जोशी, किरन आर्य, रवीना, मुकेश कुमार, सिबू मेहरा आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *