HomeUncategorizedAlmora News: एसएसपी पहुंचे पुलिस परिवहन शाखा, फिटनेस की जानकारी ली

Almora News: एसएसपी पहुंचे पुलिस परिवहन शाखा, फिटनेस की जानकारी ली

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने आज पुलिस लाइन स्थित पुलिस की परिवाहन शाखा का​ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज कार्य में प्रयुक्त हो रहे वाहनों की फिटनेस/रखरखाव की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

पुलिस लाईन परिवहन शाखा के सभी वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलायें और अपने वाहनों के रखरखाव व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पुलिस लाईन परिवहन शाखा प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी वाहनों की फिटनेस, सर्विसिंग समय से कराएं और सभी वाहनों के ईंधन की आपूर्ति समय से करें। निरीक्षण के दौरान परिवहन शाखा प्रभारी एचसी कुशल सिंह, आरक्षी विरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, चालक नारायण, गोविन्द कुमार, अजय जोशी, विजय आगरी, धीरज बोरा आदि मौजूद रहे।

पढ़िये ख़बर — Click – ​पाक से राजस्थान होते हुए उत्तराखंड पहुंची ‘HEATWAVE’

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments