HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: मोदी सरकार से बनी भारत की विश्व में धाक—रौतेला

Almora News: मोदी सरकार से बनी भारत की विश्व में धाक—रौतेला


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में देश ने भारत के हर नागरिक को सुरक्षा सम्मान देने का कार्य किया और विश्व में भारत की एक अलग धाक बनाई। मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपलब्धियां गिनाई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यह प्रेसवार्ता आयोजित कर श्री रौतेला ने कहा कि मोदी सरकार जन सरोकार को समर्पित जन-जन की सरकार है। जिसने किसानों व गरीबों का सम्मान करते हुए देश को महिलाओं के प्रति एक नई सोच दी है। खेल में भारत की साख बढ़ाई है। उन्होंने जनधन खाता योजना, आवास योजना, उज्वला योजना समेत कई जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें मोदी सरकार ने विकास को तेजी नहीं दी हो। उन्होंने कहा कि देश दुनिया को हिलाने वाले कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बखूबी सामना किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक, सामरिक व राजनीतिक समेत हर क्षेत्र में परिवर्तन मोदी सरकार की उपलब्धियों के गवाह बन रहे हैं और एक नए भारत को दिखा रहे हैं। उन्होंने भारत आज हर किसी को जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब उत्तराखंड को मजबूत करने पर लगी है। तमाम योजनाएं दी हैं। उसी का प्रतिफल है कि राज्य मेें पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments