देहरादून। राज्यभर में अपात्र राशनकार्ड धारक तेजी से अपना राशन कार्ड सरेंडर कर रहे है, इसी क्रम में एक बड़ा अपडेट आया है। अपात्र राशनकार्ड जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मई रखी गई थी, लेकिन अब सरकार के निर्देश के बाद इसकी तारीख बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
यह जानकारी देते हुए आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सचिन कुर्वे ने बताया कि वर्तमान में “अपात्र को ना – पात्र को हां” अभियान के अन्तर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने हेतु 31 मई, 2022 तक का समय निर्धारित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर दिनांक 30 जून 2022 कर दिया गया है।