HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: प्रदर्शन कर मांगी बागेश्वर—टनकपुर रेल लाइन

Bageshwar News: प्रदर्शन कर मांगी बागेश्वर—टनकपुर रेल लाइन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की यहां आयोजित बैठक में जिले तक रेल पहुंचाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मार्ग के लिए बजट स्वीकृत कर टनकपुर में जल्द इसका शिलान्यास किया जाए। उनका कहना था कि चीन ने भारत सीमा तक सड़क तथा रेल लाइन का निर्माण कर चुका है। ऐसे में हमारे देश को भी सीमा तक रेल लाइन पहुंचानी चाहिए।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि जब जिले में रेल आएगी, तभी क्षेत्र का विकास होगा। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह बजट स्वीकृत कर मार्ग का निर्माण करें। वक्ताओं ने कहा कि सर्वे लोकेशन बोर्ड द्वारा अधिकृत बोर्ड द्वारा 29 करोड़ की धनराशि से पूरी कर ली है। वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद भंडारी ने लोकेशन सर्वे की एक प्रतिलिपि प्राप्त कर ली है। रेल आने से जिले का विकास होगा। पलायन पर रोक लगेगी। गांव-गांव का विकास होगा संचालन गिरीश पाठक ने किया। इस मौके पर विक्रम सिंह ड्योड़ी, महेंद्र सिंह कोश्यारी, प्रताप सिंह गड़िया, प्रवीण सिंह दफौटी, नंदन सिंह परिहार, हयात सिंह मेहता, पार्वती पांडेय, हेमा जोशी, पार्वती पांडे, गीता रावल, सुनीता टम्टा, किशन राम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments