HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : उर्स-शरीफ समारोह में उमड़ रही भीड़, रात में सज रही...

रानीखेत : उर्स-शरीफ समारोह में उमड़ रही भीड़, रात में सज रही कव्वाली की महफिल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रानीखेत में हजरत हजरत सैय्यद बाबा के 48 वें उर्स शरीफ समारोह में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रात के समय जहां कव्वाली की महफिल सज रही है, वहीं यहां खुली दुकानों में लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हर साल बाबा की दरगाह मजार की वर्ष गांठ पर यह आयोजन किया जाता है। समारोह के मुखिया खादिम मो० मोहसीन ने बताया कि साल 2019 के बाद कोविड के चलते पूरे दो साल के बाद पुनः 48 वां उर्स शरीफ मेला मनाया जा रहा है। समारोह 25 मई से कवि सम्मेलन के साथ आरम्भ हो गया है, जबकि 27 मई से कव्वाली का दौर चल रहा है। आज उर्स का चौथा दिन है।

बाहर से आये हुए लोगों के लिए लंगर भी लगाया गया है। मेले का मुख्य आकर्षण यहां सजी दुकानें हैं। जिस पर क्षेत्र के लोग खरीददारी कर रहे हैं। उन्हें मुनासिफ दामो में सामान मिल जाता है। मेले में छोटे बच्चे और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। ब​च्चे अपने मनपसंद खिलौनों आदि की खरीददारी कर रहे हैं। यहां पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। उर्स का यह मेला 29 मई को सुबह कुल शरीफ के साथ संपन्न होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments