HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : घर में घुसी मॉनिटर लिजर्ड, वन विभाग की टीम ने...

लालकुआं : घर में घुसी मॉनिटर लिजर्ड, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र पुराना बिंदुखत्ता स्थित तिवारी नगर के एक घर में आज दुर्लभ किस्म की छिपकली (मॉनिटर लिजर्ड) के निकलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने छिपकली आने की सूचना गौला रेंज के वनक्षेत्राधिकारी आर पी जोशी को दी, जिसके बाद वनक्षेत्राधिकारी ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम को तत्काल निर्देश दिये सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने छिपकली को पकड़ जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

घर में घुसी मॉनिटर लिजर्ड (Monitor lizards)

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इधर वनक्षेत्राधिकारी आर पी जोशी ने बताया कि छिपकली आज सुबह लगभग 10 बजे से पुराना बिंदुखत्ता तिवारी नगर निवासी बद्रीदत्त बुघानी के घर के अंदर खाने की तलाश में घुस गई जिसे देख परिवार में हडकंप मच गया। बड़ी और जहरीली छिपकली होने से इससे लोगों को काफी खतरा रहता है।

मॉनीटर लिजर्ड दुलर्भ प्रजाति की छिपकली

उन्होंने बताया कि मॉनीटर लिजर्ड उत्तराखंड में कई स्थानों में पाई जाती है, दुलर्भ प्रजाति में आने वाली इस छिपकली को मारने पर प्रतिबंध है जिसमें सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में यह छिपकली ज़्यादा निकलती है, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के वन्यजीव के आने पर वह वन विभाग को सूचित कर सकते हैं। रेस्क्यू के दौरान टीम के वन आरक्षी पान सिंह मेहता, वनकर्मी नीरज रावत और हरीश शर्मा मौजूद रहे।

Haldwani Breaking : खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका – जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments