HomeNationalक्या आप जानते हैं ! 26 मई को घटित भारत एवं विश्व...

क्या आप जानते हैं ! 26 मई को घटित भारत एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। आज 26 मई को घटित भारत एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –

ADVERTISEMENTSAd Ad

1679: ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।

1739: मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।

1805: नेपोलियन को इटली के राजा का ताज पहनाया गया।

1822: ग्रू चर्च में लगी आग में 116 लोगों की मौत। यह नॉर्वे के इतिहास में सबसे बड़ा अग्निकांड था।

1918: जॉर्जिया का लोकतांत्रिक गणराज्य स्थापित किया गया था।

1926: लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।

1950: ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।

1955: चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है।

1966: ब्रिटिश गुयाना ने स्वतंत्रता प्राप्त की और गुयाना बन गया।

1969: अपोलो कार्यक्रम: अपोलो 10 पृथ्वी पर आने वाले सभी घटकों के सफल आठ-दिवसीय परीक्षण के बाद वापस लौटा।

1972: विलंड्रा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।

1972: अमेरिका और सोवियत संघ ने एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि पर हस्ताक्षर किए।

1983: जापान में 7.7 रिएक्‍टर स्‍केल से आए भूकंप में 104 लोगों की मौत।

1999: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।

2006: इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप में 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।

2008: पूर्वी और दक्षिणी चीन में बाढ़ आने से 148 लोगों की मौत।

2009: उत्तर कोरिया ने अपने दूसरे परमाणु उपकरण का कथित तौर पर परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने इस परमाणु परीक्षण के बाद कई अन्य मिसाइल परीक्षण भी किए।

कैटरीना, दीपिका को पीछे छोड़, तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर बनाया नया रिकॉर्ड

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments