यहां कोसी क्षेत्र में एक राहगीर अचानक गश खाकर गधेरे में जा गिरा। उसे गम्भीर हालत में 108 से बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार की दोपहर कोसी स्थित भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा के निकट एक मोड़ पर मटेला गांव निवासी रमेश सिंह उम्र 32 साल पुत्र गोपाल सिंह सड़क किनारे बने डिवाइडर पर सुस्ताने के लिए बैठे। इसी बीच उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह जैसे ही उठने लगे गश खार सीधे सड़क से नीचे गधेरे में जा गिरे।
यह देख आस—पास मौजूद लोग मदद को दौड़े। उन्हें रेस्क्यू कर गधेरे से उठा मुख्य सड़क मार्ग तक लाया गया। इस हादसे में युवक को कई जगह गहरी चोटें आई हैं और काफी खून भी बह रहा है। इस बीच सूचना मिलने पर 108 एंबूलेंस मौके पर पहुंची और गम्भीर रूप से घायल रमेश सिंह को बेस अस्पताल ले जाया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।