HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कुलपति

Almora News: केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कुलपति

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी आज विश्वविद्यालय के केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। जहां उन्होंने केंद्रीय मूल्यांकन प्रभारी प्रो. जीसी शाह से मूल्यांकन संबंधी विभिन्न जानकारियां प्राप्त की।

कुलपति प्रो. भंडारी ने औचक निरीक्षण कर दौरान निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों का मूल्यांकन कार्य में सावधानी बरती जाए। उन्होंने प्रत्येक मूल्यांकनकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक प्रश्नों के उत्तरों को सावधानीपूर्वक जांचें, ताकि विद्यार्थियों को समस्या पैदा नहीं होने पाएं। उन्होंने केंद्रीय मूल्यांकन सेंटर की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। केंद्रीय मूल्यांकन प्रभारी प्रो. जीसी शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न विषयों के मूल्यांकनकर्ता सावधानी एवं जिम्मेदारी से मूल्यांकन कार्य कर विश्वविद्यालय को अपना सहयोग दे रहे हैं। प्रत्येक सहायक मूल्यांकन अधिकारी का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस मौके पर केंद्रीय मूल्यांकन के सहायक मूल्यांकन अधिकारी डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. ललित चन्द्र जोशी आदि सहयोगी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments