HomeBreaking Newsफ्रीजर से ठंडा पानी लेने गये युवक का खून से सना शव...

फ्रीजर से ठंडा पानी लेने गये युवक का खून से सना शव मिला, हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, काशीपुर

काशीपुर में सार्वजनिक वाटर ​फ्रीजर के पास एक युवक का खून से सना शव मिला है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बीती देर शाम की है। बताया जा रहा है कि प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गोपीपुरा गांव का निवासी ब्रजमोहन उर्फ सोनू 32 साल बीती देर शाम घर से खाली बोतल लेकर गांव के सार्वजनिक फ्रीजर से पानी लेने गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी प्रीति कौर व अन्य परिजन परेशान हो गये। उसकी काफी तलाश की गई। इस दौरान उसकी लाश सार्वजनिक फ्रीजर से करीब 500 मीटर दूर मिली।

परिजनों के अनुसार ब्रजमोहन खून से लथपथ था तथा उसका वह बैग भी खून से सना था, जिसमें वह पानी की खाली बोतल लेकर गया था। परिजन उसे अस्पताल भी ले गये, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व आवश्यक जांच की। परिजनों के अनुसार ब्रजमोहन के सिर के पीछे गहरी चोट के निशान हैं, जिससे यह साबित होता है कि उसकी किसी ने हत्या की है। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments