HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: चंपावत उपचुनाव के बाद लड़ाई लड़ेंगे चाय बागान कर्मी

Bageshwar News: चंपावत उपचुनाव के बाद लड़ाई लड़ेंगे चाय बागान कर्मी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड चाय बागान दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारी संघ की यहां संपन्न बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। तय किया कि चंपावत उपचुनाव के बाद समस्याओं के निदान की मांग को लेकर पुनः आंदोलन किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष रमेश नाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और कहा कि कई बार की मांगों के बाद भी उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। बैठक में तय किया कि समस्याओं के निदान की मांग को लेकर चंपावत उपचुनाव के बाद आंदोलन किया जाएगा। क्योंकि वर्तमान में चंपावत में आचार संहिता लगी है तथा चंपावत क्षेत्र के संगठन सदस्य आंदोलन में शामिल नहीं हो सकते हैं। संघ ने अपनी समस्याओं के निदान की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। बैठक में चंद्रशेखर, हरीश चंद्र, गणेश राम, विनोद कुमार, इंद्र सिंह, गोविंद खुल्वे, शंकर लोहुमी, कुंदन सिंह, गोविंद खुल्वे आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments