HomeUttarakhandNainitalनैनीताल जिले के जितेश धारियाल का ISRO में चयन, कर रहे थे...

नैनीताल जिले के जितेश धारियाल का ISRO में चयन, कर रहे थे IAS एग्जाम की तैयारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी | कहते हैं प्रतिभा कभी साथ नहीं छोड़ती यह साबित कर दिखाया है जितेश धारियाल ने। नैनीताल जिले के जितेश धारियाल का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।

नैनीताल जिले के जितेश धारियाल का ISRO में चयन

नैनीताल जिले के लालकुआं हल्दूचौड़ के दुर्गापालपुर मोतीराम निवासी जितेश धारियाल (Jitesh Dhariyal) का भारत सरकार अंतरिक्ष विभाग के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, आंध्र प्रदेश स्थित Indian Space Research Organisation (इसरो) में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। उन्हें इसरो की ओर से नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है।

जितेश के पिता कैलाश धारियाल (Kailash Dhariyal) भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)के वरिष्ठ अभिकर्ता एवं सेंचुरी मिल के कर्मचारी हैं।

जितेश धारियाल पढ़ाई में टॉप

जितेश धारियाल ने 2010 में आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी (Aryaman Vikram Birla School Haldwani)से हाईस्कूल परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाई थी, जबकि 2012 में इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत अंक आए थे।

एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक

जितेश ने साल 2016 में एनआईटी कुरुक्षेत्र (NIT Kurukshetra) से बीटेक पास किया। जिसके बाद में उनका चयन इंद्रप्रस्थ गैस दिल्ली (Indraprastha Gas Delhi) में 12 लाख रुपए के पैकेज में प्लेसमेंट हुआ। जबकि साल 2017 में उनका डिप्टी मैनेजर के पद पर प्रमोशन किया गया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें 50 हजार रुपए का पुरुस्कार भी दिया।

शुरू की थी आईएएस की तैयारी – मिली ISRO में जॉब

जितेश ने साल 2019 में इंद्रप्रस्थ गैस दिल्ली से इस्तीफा देकर आईएएस की तैयारी शुरू कर दी। जिसमें उन्होंने प्री परीक्षा को भी पास किया। अब उनकी मैन परीक्षा होनी थी परंतु उन्होनें इसरो में वैज्ञानिक पद को तरजीह दी, तथा ज्वाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

हल्द्वानी अपडेट : गौलापार स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 माह के अंदर शुरू होंगे खेल – विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार

उत्तराखंड के बृजेश सिंह रावत की चमकी किस्मत, Dream11 पर जीते 1 करोड़ रुपए

हम वो आखिरी पीढ़ी है, जिनके पास ऐसी मासूम मां है जिनका….. IAS ने शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments