HomeUttarakhandAlmoraसोशल मीडिया में ऑनलाइन फ्रॉड, विनय सिखा रहे इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल...

सोशल मीडिया में ऑनलाइन फ्रॉड, विनय सिखा रहे इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के गुर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां हवालबाग निवासी टैकज़ान संस्थान के विनय तड़ागी व उनकी टीम द्वारा नि:शुल्क डिजिटल लिटरेसी कोर्स का संचालन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जहां कम्प्यूटर व इंटरनेट की जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति समाज को सजग करना भी है।

उल्लेखनीय है कि इंटरनेट का उपयोग आजकल हर घर में हो रहा है, चाहे वह फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब, ट्विटर हो या अन्य कोई भी सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म (Social media platform). इनका इस्तेमाल करना हो, या बच्चों ऑनलाइन पढ़ाई। हर कोई किसी न किसी तरह से इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। विनय तड़ागी का कहना है कि इतना होने पर भी सभी लोग इंटरनेट का सही और सुरक्षित ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण रोजाना कहीं न कहीं कोई न कोई Online Fraud का शिकार हो रहा है।

श्री तड़ागी का कहना है कि वह पिछले 6 सालों से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बच्चों, युवाओं व सभी उम्र के लोगों को कम्प्यूटर व संबंधित शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। आज के समय में सरकार ने फोन, टेबलेट, लेपटॉप, इंटरनेट की सभी जगह सुविधाएं प्रदान कर दी हैं, किन्तु लोगों को सही तरीके से इस्तेमाल करना नहीं आ रहा है। जिसके चलते आये दिन कोई न कोई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा डिजिटल लिटरेसी नामक कोर्स स्कूली छात्र—छात्राओं, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समूह की महिलाओं व अन्य लोगों को कराया जा रहा है। जिसमें वे सभी को इंटरनेट को सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करें, ऑनलाइन सुरक्षित कैसे रहें व संबंधित अन्य उपयोगी चीजें सीखा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments