HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : उन्नति पोर्टल को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून : उन्नति पोर्टल को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में उन्नति पोर्टल के प्रस्तुतीकरण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि पोर्टल के सही क्रियान्वयन के लिए सभी सचिव एवं विभागाध्यक्ष अपने विभागों की परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें। सभी ज़रूरी प्रोजक्ट पोर्टल में शामिल किये जाएं।

सीएस ने कहा कि इसके लिए इनबिल्ट मैकेनिज्म बनाए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए सभी सचिव अपने विभागों की निरंतर समीक्षा के साथ ही समन्वय पर विशेष ध्यान दें। निदेशक ITDA अमित सिन्हा ने उन्नति पोर्टल के बारे में विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, एल. फैनई, सचिव नितेश झा, आर मीनाक्षी सुदंरम, शैलेश बगोली, सौजन्या, डॉ. पंकज पाण्डेय, एच. सी सेमवाल, दीपेन्द्र चौधरी, विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे।

ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश : ‘शिवलिंग’ की रक्षा हो, नमाज में न बाधा हो

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments