HomeBreaking NewsBig Breaking : दूध के बंद बॉडी वाहन में लदा था खड़िया,...

Big Breaking : दूध के बंद बॉडी वाहन में लदा था खड़िया, पुलिस भी हैरान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

चौकी पुलिस ने यहां अल्मोड़ा—भवाली—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत खैरना क्षेत्र में ​सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई बड़ी अनियमितता पकड़ी। इस दौरान पाया गया कि दूध आदि की सप्लाई करने वाले बंद बॉडी वाहनों में भी खड़िया परिवहन किया जा रहा था, वहीं कुछ वाहन ओवरलोडिंग करते पाये गये। जिस पर पुलिस ने सुसंगत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज करने के साथ ही चालान किए।

उल्लेखनीय है कि आज चौकी प्रभारी खैरना के नेतृत्व में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाते हुए नियम विरूद्ध ढंग से चल रहे वाहनों के चालान व वाहन सीज करने की कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाने के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ।

पाया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में कई वाहन सारे नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ज्ञात रहे कि बंद बॉडी वाले वाहन, जो दूध आदि आवश्यक वस्तुओं के लिए प्रयोग होते हैं। उन बंद बॉडी वाहनों में खड़िया परिवहन कर परमिट शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था। वहीं कुछ वाहन ओवरलोड चल रहे थे। अतएव पुलिस ने एमबी एक्ट के अंतर्गत 01 वाहन सीज व 04 कोर्ट के चालान किए। नगद चालान भी हुए। 01 वाहन ओवरलोड में सीज, 04 चालानों का ओवरलोडिंग में कोर्ट चालान हुआ। 07 चालान नकद संयोजन 4 हजार के हुए। इस प्रकार कुल 12 चालान करते हुए कार्रवाई की गई। चौकी इंचार्ज के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments