HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : चूल्हे की आग में झुलसी 07 माह की मासूम,...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : चूल्हे की आग में झुलसी 07 माह की मासूम, मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की स्याल्दे तहसील से एक अत्यंत दु:खद समाचार आया है। यहां एक 07 माह की मासूम बच्ची की चूल्हे की आग में जलकर मौत हो गई। बच्ची को रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अल्मोड़ा जनपद अंतर्ग स्याल्दे तहसरी के ग्राम पंचायत उपरोड़ी के तोक छबोलाछना में यह हृदयविदारक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि आज बृहस्पतिवार सुबह खीम राम की मात्र 07 माह की बेटी लक्षिता चूल्हे की आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह जल गई। जब यह घटना हुई तब बच्ची की मां उसे कुछ ही देर पहले छोड़कर गौशाला में गई थी और पिता सोए हुए थे।

यह भयानक नजार सबसे पहले मासूम की मां ने अपनी आंखों से देखा और शोर मचा दिया। जिसके बाद बच्ची के पिता व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। फिर बच्ची को सीएचसी देघाट ले गये, जहां बच्ची की हालत गम्भीर पाते हुए चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर किया। बताया गया है कि 108 एंबुलेंस से परिजन आग में झुलसी बच्ची को हल्द्वानी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मां उस पल को कोस रही है जब वह बच्ची को अकेला छोड़ पशु चारा देने गौशाला चली गई थी।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments