वकील बना नशे का सौदागर, 300 नशीली गोलियों और 742 इंजेक्शनों के साथ ​गिरफ्तार

0

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

देहरादून में एक हैरान कर देने वाले मामले में Anti Drugs Task Force ने एक वकील को 300 नशीली गोलियों और 742 नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जहां एक ओर नशे का अवैध धंधा कर रहा था, वहीं हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में प्रेक्टिस भी किया करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एडवोकेट लाल प्रभात भारती रायपुर थाना क्षेत्र की एटीएस कॉलोनी का निवासी है। यहां उसका एक आलीशान भवन है। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपद से नशे के Drugs and Injections मंगवाता था, जिसे वो देहरादून में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को बेचा करता था। इससे उसकी काफी मोटी कमाई हो रही थी। शार्टकर्ट में रूपया कमाने की चाहत ही उसे इस धंधे की ओर खींच लाई।

टीम ने बतया कि आरोपी हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में वकालत भी करता है। उसके घर में एक पुख्ता सूचना पर छापा मारे जाने के बाद सारी बातों का खुलासा हुआ है। उसके घर से बड़ी संख्या में नशीले पदार्थ बरामद किये गये हैं। उसके पास से नशीले पदार्थ बेचकर कमाई गई नगदी भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी के नशे के पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

जिले में नियुक्त ADTF टीम के अनुसार थाना रायपुर क्षेत्र की एटीएस काॅलोनी स्थित आरोपी लाल प्रभात भारती पुत्र ताराचंद भारती के घर से 742 नशीले इंजेक्शन व 300 नशीली गोलियों के अलावा नशे के व्यापार से कमाए गए अवैध 19,350 रूपए भी बरामद किये गये हैं। ज्ञात रहे कि पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा राज्य के युवाओं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु STF के अधीन Anti drug task force का गठन किया गया है। जिसके द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु नशा तस्करों की धड़पकड़ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS