मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत जयपुर खीमा गांव में तीन दिन पहले कोरोना पाजिटिव पाई गई गर्भवती महिला का पति भी आज कोरोना से संक्रमित पाया गया। हालांकि उसके साथ तीन और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन वे तीनों टेस्ट में निगेटिव पाए गए। आज कोरोना पाजिटिव आने के बाद पहले से ही आइसोलेशन में चल रहे उसके पति को भी कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग व पुलिस उसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार गांव में कल से लोगों की रैंडम सैंपलिंग की योजना पर स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


