HomeUncategorizedAlmora News: भटकती मिली दिव्यांग बच्ची, पुलिस ने पहुंचाई घर

Almora News: भटकती मिली दिव्यांग बच्ची, पुलिस ने पहुंचाई घर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां जाखनदेवी में एक दिव्यांग बच्ची भटकी मिली। इस सूचना पर पुलिस ने बच्ची को अपने साथ लिया और गहन पूछताछ कर उसका पता ढूंढा और उसे सही सलामत उसकी नानी को सौंप दिया।

मामला ये है कि 10 मई 2022 को हर्षवर्धन पाण्डे नामक एक व्यक्ति ने जरिये फोन से पुलिस को सूचना दी कि नगर के जाखनदेवी में आरा मशीन के पास एक बच्ची मिली है। यह सूचना तुरंत महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल के पास पहुंची और थानाध्यक्ष बरखा कन्याल मय आरक्षी के मौके पर पहुंची। सूचना सच निकली। मौके पर जरनल स्टोर में एक दिव्यांग बालिका मिली, जिससे पता पूछा गया, तो बालिका अपना पता सही-सही नहीं बता पाई। मौके पर बाल कल्याण समिति अल्मोड़ा के सदस्य पहुंच गए। आसपास के लोगों से दिव्यांग बच्ची के बारे में काफी पूछताछ की, तो पता चला कि वह नियाजगंज अल्मोड़ा की रहने वाली है। थानाध्यक्ष बरखा कन्याल बालिका को लेकर नियाजगंज अल्मोड़ा पहुंची और पूछताछ से वहां दिव्यांग बालिका का सही पता मिल गया। उसके परिवार से संपर्क साधा और बालिका को उसकी नानी अनीश बेगम को सौंप दिया। बालिका को सही सलामत पाकर उसके परिवारजनों ने अलमोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments