HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म, मुंह खोलने...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म, मुंह खोलने पर मारपीट, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी में एक युवक द्वारा अपनी साली से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में युवक के रिश्ते के ससुर द्वारा कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के ससुर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसका एक रिश्ते का दामाद कमल, जो कि उधम सिंह नगर में नौकरी करता है और बागेश्वर का रहने वाला है, गत 25 अप्रैल को उनकी छोटी बेटी को अपने साथ घर ले गया।

आरोप है कि उसकी 18 साल की बिटिया को पहले वह किसी बहाने से एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो दामाद ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं, अपने घर ले जाकर भी उसने युवती को मारा—पीटा। वह बार—बार लड़की पर यह बात किसी को नहीं बताने का दबाव डालता रहा। इस बीच युवती ने मौका मिलने पर अपने पिता को फोन पर सब बता दिया। तहरीर में कहा गया है कि जिसके बाद जब उन्होंने अपनी बड़ी लड़की को छोटी को लाने भेजा तो युवक ने उसके साथ भी मारपीट की।

गत 3 मई को उनकी दोनों लड़कियां वापस अपने घर आ गईं, लेकिन अब भी उनका दामाद धमकियां दिए जा रहा है। इधर थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है। आरोपी बागेश्वर के बैशानी गांव का बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments