HomeBreaking Newsचारधाम यात्रा: 06 रोज में 11 मौतें ! 10 हार्ट अटैक, 01...

चारधाम यात्रा: 06 रोज में 11 मौतें ! 10 हार्ट अटैक, 01 की खाई में गिरने से गई जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, उत्तरकाशी

प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू होने के महज छह दिनों में 11 यात्रियों की मौत हो चुकी है। यह यात्रा अक्षय तृतीया पर 03 मई रविवार से शुरू हुई थी। हजारों की संख्या में प्रतिदन देश भर से आये श्रद्धालुजन यह यात्रा कर रहे हैं। गत शाम शनिवार को केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक यात्री पांव फिसलने से खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं विगत छह रोज में यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या 10 पहुंच गई है। देखा गया है कि स्वास्थ्य संबंधी अधिकांश दिक्कतें यमुनोत्री धाम में सामने आ रही हैं। गत दिवस शनिवार को यमुनोत्री धाम में 03 और यात्रियों को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गयी। मरने वालेगुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बताये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गुजरात से जयेश भाई (41 साल) स्वजन के साथ यमुनोत्री यात्रा पर आए थे। शनिवार को यमुनोत्री मंदिर के निकट अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परजिन उन्हें अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। वहीं यमुनोत्री धाम जाते हुए भंगेली गदेरे के पास मुंबई निवासी देवश्री केदार जोशी (39 साल) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके पति केदार जोशी देवश्री को डॉक्टर के पास ले ही जा रहे थे कि अचानक उनकी मौत हो गई। इसके अलावा मध्य प्रदेश के गढ़ाकोटा (सागर) निवासी ईश्वर प्रसाद (65 साल) की मौत यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास हो गई है। जानकारी के अनुसार यमुनोत्री में अब तक 08 और गंगोत्री में 02 व्यक्तियों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई है, वहीं एक व्यक्ति पांव फिसलने से गत दिवस काल का ग्रास बन गया। अतएव विगत छह रोज में चारधाम यात्रा के दौरान 11 जानें चली गई। इधर यात्रा मार्ग में ​हार्ट अटैक से हो रही मौतों के आंकड़े को देखते हुए तमाम लोग अब उत्तरकाशी जिले की स्थायी रूप से कार्डियक एंबुलेंस की तैनाती की मांग कर रहे हैं। ​बताया गया है कि विगत दो सालों से यह एंबुलेंस देहरादून ही खड़ी की गई हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments