HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: डेढ़ साल से वार्ड मेंबर की सीट रिक्त, मुश्किल में...

Bageshwar News: डेढ़ साल से वार्ड मेंबर की सीट रिक्त, मुश्किल में वार्डवासी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नगर पालिका परिषद बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत बिलौनासेरा वार्ड में डेढ़ वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी सभासद विहीन है। जिस कारण क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विदित हो कि बिलौना वार्ड से निर्वाचित सभासद भूपेंद्र सिंह सुयाल के निधन के बाद से रिक्त चल रहा है।

नगर पालिका बागेश्वर के बिलोना वार्ड में कोई निर्वाचित सभासद नहीं होने से ग्रामीणों को अपने प्रमाण पत्र बनाने सहित विकास कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र ग्रामीणों का कहना है कि उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री स्वयं विधायक निर्वाचित ना होने के बाद भी उनके विधानसभा निर्वाचन की अधिसूचना डेढ़ माह के भीतर ही जारी कर दी जा चुकी है। लेकिन डेढ़ वर्ष से रिक्त वार्ड सदस्य के चुनाव ना करना शासन प्रशासन पर एक प्रश्नचिन्ह है। इधर बगनाथ वार्ड के सभासद धीरेंद्र परिहार ने जनता की परेशानियों को देखते हुए अतिशीघ्र रिक्त वार्ड में चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रिक्त वार्ड मेंबर का चुनाव नहीं होने से ग्रामीणों को आवश्यक प्रमाणपत्र बनाने में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है।
हर माह शासन को सूचना

बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि बिलौना निर्वाचन क्षेत्र के रिक्त वार्ड सदस्य के चुनाव कराने की मांग को प्रतिमाह शासन को सूचना भेज रहे है। चुनाव कराने का निर्णय शासन को लेना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, जबकि प्रमाण पत्र बनाने में ग्रामीणों को दिक्कतें नहीं आने दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments