देहरादून। देहरादून की आजादनगर कालोनी कोरोना की नई हाट स्पॉट बन गई है। यहां एक बुजुर्ग पर आज कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले यहां आए चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। आजाद नगर कालोनी में चार जमातियों के मिलने से कालोनी को पहले ही सील किया जा चुका है। अब तक यहां पाए गए पांचों कोरोना पाजिटिव पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं और सभी जमाती हैं। कोरोना महामारी के राज्य समन्वयक डा. एनएस खत्री ने एक कोरोना का नया मामला सामने आने की पुष्टि कर दी है। मरीज की उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है। उसे दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में शिफ्ट किया जा रहा है। उसे अब तक क्वारेंटाइन केंद्र में रखा गया था।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS











