HomeUttarakhandAlmoraAlmora : बगैर जांच—पड़ताल किराए पर नहीं दें दुकान—मकान : सुशील साह

Almora : बगैर जांच—पड़ताल किराए पर नहीं दें दुकान—मकान : सुशील साह

ADVERTISEMENTS

कहा बड़ी संख्या में पहाड़ों का रूख कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने समस्त व्यापारियों व आम नागरिकों से बगैर सत्यापन किसी बाहरी संदिग्ध व्यक्ति को अपनी दुकान या मकान किराये पर नहीं देने का आग्रह किया है। साथ ही तय किया है कि इस मसले पर जल्द ही जिलाधिकारी व पालिकाध्यक्ष से मुलाकात की जायेगी।

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह ने यहां जारी बयान में कहा कि वह नगर की सभ्रांत जनता व व्यापारी वर्ग से निवेदन करता है कि ज्यादा पैसों की लालच में बाहरी व्यक्तियों को बिना सत्यापन के किराए में मकान या दुकान नहीं दें। उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि इन दिनों भारी संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या पहाड़ों की तरफ देखे गए हैं, इसलिए नगर में चल रहे सत्यापन अभियान में प्रशासन को मदद करें।

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के सभी बुद्धिजीवियों से नगर व्यापार मंडल निवेदन करता है कि नगर को सुरक्षित रखने के लिए हम सबको आगे आना होगा। प्रशासन से निवेदन है कि बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन की कार्रवाई गहराई से की जाए। सुशील साह ने कहा कि कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा नगर के वरिष्ठ व्यक्तियों को भी परेशान करने जैसी बात सामने आई है। कहा जल्द ही इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, जो बाजार का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस विषय में जल्दी ही जिलाधिकारी और नगर पालिका से बातचीत की जाएगी कि किसी को भी बिना जानकारी के कोई भी लाइसेंस बिना पूर्ण सत्यापन के नहीं दिया जाए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments