यहां एक नगर निगम की सफाई कर्मी ने एक युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह को गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।
दरअसल, नगर निगम में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मी अपने परिजनों के साथ एसटी सिटी हरबंस सिंह के पास पहुंची। महिला का आरोप था कि वह सफाई कार्य के लिए चौफला गई थी। वहां एक पिंटू नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने वह अपने साथियों संग मारपीट पर उतारू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत उन्होंने मुखानी थाने की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर एसपी सिटी ने तुरंत थानाध्यक्ष को फोन कर मामला दर्ज करने को कहा। फिलहाल युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।